संदेश

गंदा है पर धंधा है !!! लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ऑनलाइन एज्युकेशन, महंगाई और परेशानी

गुजरात में बच्चो और एज्युकेशन से जुड़े सभी लोगो के लिए कल से शुरू होने वाले स्कूल अच्छी और बुरी दोनों खबर लेकर आया है. क्योंकि कोरोना अभी भी बांहे फैलाए बैठा है, तो स्कूल तो सिर्फ ऑनलाइन ही शुरू हो रहे है. परेशानी की बात ये होगी की महंगाई चरम पर है, स्कूल की फीस ऑनलाइन एजुकेशन शुरू होने से पहले ही स्कूल संचालक मांगने लगे है, अभ्यास के लिए नए बुक्स भी खरीदने पड़ेंगे, उसमे भी थोड़ी महंगाई की वजह से दामों में बढ़ोतरी हुई होगी. लोक डाउन जैसे माहोल में व्यपारिओ का व्यापार बंद पड़ा हुआ है, तो उनके बच्चो के लिए आने वाले खर्च से परेशानी तो होनी ही है. क्योंकि जब व्यापार चलता है तो फीस, बुक्स, ड्रेस, ट्यूशन फीस, स्कूल वाहन का खर्चा सब उठाने में दिक्कत नही पड़ती. पर जब व्यापार ही बंद पड़े है तो परेशानी बढ़ेगी है. ऊपर से ऑनलाइन एज्युकेशन के लिए बच्चो को मोबाइल, नेट का रिचार्ज करवाना ये खर्चा तो आयेगा ही आएगा. उसके साथ साथ जैसे जैसे बच्चे बड़े होते जा रहे है वैसे वैसे उन पर नजर रखना भी तो जरूरी हो जाता है. इसलिए बच्चे जब तक ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे है, तब तक उनके साथ भी बैठना पड़ेगा. दूसरी बात महंगाई द...