पत्रकारों के सवालों से BJP में भागमभाग..!
जामनगर में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर विवाद: समय से पहले निपटाने का आरोप, पत्रकारों ने उठाए सवाल जामनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और लोक सेवा में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है। इसी क्रम में गुजरात के जामनगर में भाजपा की ओर से एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी, लेकिन यह आयोजन अब चर्चा का केंद्र बन गया है। जामनगर में इस पत्रकार परिषद का समय दोपहर 1:45 बजे तय किया गया था। आरोप है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस को निर्धारित समय से पहले ही और गिने-चुने पत्रकारों की मौजूदगी में आनन-फानन में समेट दिया गया। कई स्थानीय पत्रकारों के पहुंचने से पहले ही कार्यक्रम समाप्त हो जाने पर मीडिया जगत और राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जब पत्रकारों के सवाल से डर था, या पत्रकारों का इंतजार नहीं करना था तो फिर, गिने चुने पसंदीदा पत्रकारों को बुलाकर ही ब्रीफ कर देते.. पत्रकारों ने तो कहा नहीं था, की आप प्रेस कॉन्फ्रेंस करिए. स्थानीय पत्रकारों का कड़ा रुख इस घटनाक्रम के बाद ...