जब देश सुरक्षित हाथों में है, तो उस हाथ वालो को डर क्यों ???
जब देश सुरक्षित हाथों में है, तो उस हाथ वालो को डर क्यों ??? जी हा, भाजपा के हर नेता एक ही बात करते है की देश सुरक्षित हाथों में है. हाला की हालात सब को पता है, इसलिए तो प्रधानमंत्रीजी ने कल डर को महसूस किया होगा...!? कल पंजाब में प्रधानमंत्रीजी की रैली में जो कुछ भी हुआ वो पंजाब और पूरे भारत देश के लिए शर्म की बात है. देश के प्रमुख व्यक्ति जब किसी राज्य में आ रहे हो तब राज्य की भी जिम्मेदारी है की उनकी सुरक्षा का ख्याल रखा जाए. पर जो कुछ हुआ उसके बाद प्रधानमंत्रीजी ने जो स्टेटमेंट दिया की "आपके मुख्यमंत्री को Thanks कहना की में जिंदा एयर पोर्ट पहुंच गया हूं". वो बड़े शर्म की बात है. वाक्या क्या हुआ उससे आप सब परिचित है इसलिए ज्यादा नहीं कहूंगा. दोपहर को प्रधानमंत्रीजी की रैली थी, रैली स्थल पर तकरीबन 70000 व्यक्तियो को बैठने के लिए व्यवस्था की गई थी, पर रैली शुरू होने तक 700 लोग भी जमा नही हुए थे, शायद इस बात का अंदाजा प्रधानमंत्रीजी को हो गया था, इसलिए भी रैली में जाकर अपनी किरकिरी न हो उससे बचने के लिए रैली शुरू हो उससे पहले ही रैली कैंसल करने का एलान कर दिया. ब...